Delhi Car Showroom Firing: दिल्ली कार शोरूम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी काबू, स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र से पकड़ा

खबरे |

खबरे |

Delhi Car Showroom Firing: दिल्ली कार शोरूम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी काबू, स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र से पकड़ा
Published : Oct 5, 2024, 8:53 am IST
Updated : Oct 5, 2024, 8:53 am IST
SHARE ARTICLE
Two shooter arrested who fire delhi naraina car showroom News in Hindi
Two shooter arrested who fire delhi naraina car showroom News in Hindi

अब तक इस मामले में 4 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Delhi Car Showroom Firing special cell arrests two shooters News In Hindi: दिल्ली के नारायणा में एक कार शोरूम के अंदर काले कपड़े में फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों शूटर का नाम आकाश और अमित काला है. इन्हें महाराष्ट्र के मिराज जंक्शन से एक मल्टी-स्टेट मैनहंट के बाद पकड़ा गया. एक दिन पहले पुलिस ने नारायणा कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड अरमान खान को कंझावला इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था.

अब तक इस मामले में 4 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले एक शूटर को स्पेशल सेल ने पकड़ा था, साथ ही कल ही वारदात के बाद शोरूम के बाहर खड़े दीपक को क्राइम ब्रांच ने कल पकड़ा था।

अरमान को बृहस्पतिवार को बाहरी दिल्ली के माजरा डबास में दिल्ली पुलिस की एक अन्य टीम ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। इस दौरान अरमान के पैर में गोली लगी थी। एक दिन पहले, स्वर्ण पदक विजेता दीपक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

गौर हो कि तीन लोगों ने 27 सितंबर को कार शोरूम के अंदर गोलीबारी की और उसके मालिक को बंदूक दिखा कर डराया। जाने से पहले उन्होंने एक पन्ना फेंका, जिस पर हिमांशु भाऊ लिखा था। शूटरों ने मालिक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। 

रोहतक के रहने वाले 21 वर्षीय भाऊ पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, धमकी और शस्त्र अधिनियम के तहत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

(For more news apart from Two shooter arrested who fire delhi naraina car showroom News in Hindi ,stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM