मणिपुर हिंसा के दौरान आतंकियों से मुठभेड़, बीएसएफ का एक जवान शहीद

खबरे |

खबरे |

मणिपुर हिंसा के दौरान आतंकियों से मुठभेड़, बीएसएफ का एक जवान शहीद
Published : Jun 6, 2023, 4:20 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 4:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Encounter with terrorists during Manipur violence, one BSF jawan martyred
Encounter with terrorists during Manipur violence, one BSF jawan martyred

काकचिंग जिले के सुगनू में सैरो इलाके में स्थित एक स्कूल में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

New Delhi:  मणिपुर के काकचिंग जिले में सेरौ इलाके में मंगलवार सुबह विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मारा गया और असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काकचिंग जिले के सुगनू में सैरो इलाके में स्थित एक स्कूल में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध कुकी शरारती तत्वों ने सुबह करीब सवा चार बजे सेरौ प्रैक्टिकल हाई स्कूल में तैनात बीएसएफ जवानों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान कांस्टेबल रंजीत यादव को गोली लग गई और उन्हें काकचिंग के ‘जीवन अस्पताल’ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।.

भारतीय सेना के दीमापुर स्थित स्पीयर कोर मुख्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि असम राइफल्स के दो घायल जवानों को हवाई मार्ग से मंत्रिपुखरी ले जाया गया है और तलाश अभियान जारी है। ट्वीट के अनुसार, ‘‘ मणिपुर में सुगनू/सेरौ के इलाकों में असम राइफल्स, बीएसएफ तथा पुलिस द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान पांच-छह जून की दरमियानी रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM