दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गोलीबारी, चार घायल

खबरे |

खबरे |

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गोलीबारी, चार घायल
Published : Jun 6, 2023, 6:46 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 6:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Firing in Delhi's Jaffrabad area, four injured
Firing in Delhi's Jaffrabad area, four injured

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

New Delhi: पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में दो भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संध्या स्वामी ने बताया कि पुलिस को रात करीब नौ बजे जाफराबाद की गली नंबर-38 में गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां खाली कारतूस पड़े मिले।  बाद में पुलिस को बताया गया कि घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वामी ने बताया कि घायलों की पहचान समीर खोपड (20), अब्दुल हसन (18), अरबाज (25) और उनके भाई हमजा (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि खोपड़, अरबाज और हमजा की पहले भी आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया है।. पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या घायलों का पहले से किसी से कोई विवाद तो नहीं था। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही गोलीबारी के कारणों का पता चलेगा।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM