New Delhi: दक्षिणी दिल्ली में युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली में युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार
Published : Jun 6, 2023, 12:27 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है जिसमें दो व्यक्ति सड़क पर एक व्यक्ति पर हमला करते हुए दिख रहे हैं।

 New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में पुरानी दुश्मनी को लेकर 23 वर्षीय एक युवक की बर्फ की सुई और धारदार चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवराज (18) और आयुष थापा (18) नाम के दो आरोपियों ने देवली इलाके के राजू पार्क निवासी सचिन को सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे उसके घर के पास रोका और कहासुनी के बाद उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सचिन को उसके भाई और परिवार के सदस्य एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान की गई और दोनों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया है।

अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित और आरोपी के बीच पिछले साल झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सचिन ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना उसी पुरानी रंजिश की वजह से हुई। कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है जिसमें दो व्यक्ति सड़क पर एक व्यक्ति पर हमला करते हुए दिख रहे हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM