Delhi Liquor Scam Case: अब शारीरिक रूप से कोर्ट में पेश हो सकेंगे मनीष सिसौदिया

खबरे |

खबरे |

Delhi Liquor Scam Case: अब शारीरिक रूप से कोर्ट में पेश हो सकेंगे मनीष सिसौदिया
Published : Jul 6, 2023, 1:44 pm IST
Updated : Jul 6, 2023, 1:44 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सिसोदिया के वकील का कहना है कि उन्हें प्रभावी सुनवाई के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होने का अधिकार है।

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने बिना राहत दिए मनीष की हिरासत बढ़ा दी है और अब अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी.

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की अर्जी दाखिल की. हालांकि, सिसोदिया के वकील का कहना है कि उन्हें प्रभावी सुनवाई के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होने का अधिकार है। आरोपी को अदालत में पेश करने के अधिकार में कटौती नहीं की जानी चाहिए.

इसके बाद जज ने आदेश दिया कि अब मनीष सिसोदिया को सशरीर कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस बीच कोर्ट ने सी.बी.आई से पूछा कि क्या आरोप पत्र के दस्तावेज आरोपियों को दे दिए गए हैं? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सी.बी.आई ने कहा कि सभी आरोपियों को आरोप पत्र के दस्तावेज दे दिए गए हैं.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM