Delhi: आरएसी के एक कर्मचारी खुद को मारी गोली, ‘सुसाइड नोट’ बरामद

खबरे |

खबरे |

Delhi: आरएसी के एक कर्मचारी खुद को मारी गोली, ‘सुसाइड नोट’ बरामद
Published : Jul 6, 2023, 1:05 pm IST
Updated : Jul 6, 2023, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

‘सुसाइड नोट’ बरामद किया गया है जिसकी पड़ताल की जा रही है और उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

New Delhi: पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास आरएसी के एक कर्मचारी (45) ने बृहस्पतिवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मौके से ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) के एक कर्मचारी ने मेट्रो स्टेशन के पास अक्षरधाम मंदिर चौकी के बूथ नंबर-1 पर एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) से खुद को गोली मार ली है।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति वहां मृत मिला। उसके शरीर पर एसएलआर लटकी थी और उसकी गर्दन पर चोट का निशान था। उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के निवासी दिनेश कुमार के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के अपराध और फॉरेंसिक दल घटनास्थल पर मौजूद हैं। शव को एलबीएस (लाल बहादुर शास्त्री) शवगृह भेज दिया गया है। मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद किया गया है जिसकी पड़ताल की जा रही है और उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM