New Delhi: संगम विहार में पुतला बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

खबरे |

खबरे |

New Delhi: संगम विहार में पुतला बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Published : Sep 6, 2023, 11:17 am IST
Updated : Sep 6, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आग पर रात 10 बजे तक काबू पा लिया गया।.

New Delhi:  राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में  पुतले बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।

सामाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुतले बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निश्मन अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मंगलवार रात नौ बजकर पांच मिनट पर प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर रात 10 बजे तक काबू पा लिया गया।.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, ''कारखाने में पुतले बनाने का काम होता है। उसके बगल में बिजली का एक खंभा है। शॉर्ट सर्किट के कारण कारखाने में आग लगी और वहां बड़े पैमाने पर ज्वलनशील पदार्थ होने से यह तेजी से फैल गई। आग में फंसे श्रमिकों को रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया।''

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM