आतिशी को ब्रिटेन यात्रा के लिए केंद्र से मिली मंजूरी

खबरे |

खबरे |

आतिशी को ब्रिटेन यात्रा के लिए केंद्र से मिली मंजूरी
Published : Jun 7, 2023, 1:29 pm IST
Updated : Jun 7, 2023, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Atishi gets Centre's nod to travel to UK
Atishi gets Centre's nod to travel to UK

वह 14 जून से 20 जून तक ब्रिटेन की यात्रा करने वाली हैं।

New Delhi: केंद्र ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को अगले सप्ताह ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा की मंजूरी दे दी है। केंद्र की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि अब आगे की मंजूरी के लिए प्रस्ताव आर्थिक मामलों के विभाग को भेज दिया गया है जिस पर कार्रवाई की जाएगी और याचिकाकर्ता जरूरी वीजा परमिट के लिए आवेदन कर सकती हैं।

आतिशी के वकील ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने बुधवार सुबह यह मंजूरी दी। केंद्र की ओर से पेश वकील ने कहा कि मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी थी। केंद्र की ओर से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को बताया, ‘‘मंजूरी कल दे दी गई थी। राजनीतिक मंजूरी दे दी गई। किसी निर्देश की आवश्यकता नहीं है।’’ याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि वह 14 जून से 20 जून तक ब्रिटेन की यात्रा करने वाली हैं।

अपनी याचिका में  आप नेता ने सूचित किया कि 15 जून को आयोजित होने वाले ‘इंडिया ऐट 100 : टूवर्ड्स बिकमिंग ए ग्लोबल लीडर’ विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM