केजरीवाल ने दिल्ली में अपराधों को लेकर LG पर साधा निशाना, राजधानी में अपराधी ‘‘बेखौफ’’

खबरे |

खबरे |

केजरीवाल ने दिल्ली में अपराधों को लेकर LG पर साधा निशाना, राजधानी में अपराधी ‘‘बेखौफ’’
Published : Jun 7, 2023, 2:22 pm IST
Updated : Jun 7, 2023, 2:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal targets LG over crimes in Delhi, criminals in capital
Kejriwal targets LG over crimes in Delhi, criminals in capital "fearless"

राष्ट्रीय राजधानी में अपराधी ‘‘बेखौफ’’ हैं और लोगों का पुलिस पर से ‘‘विश्वास खत्म’’ हो रहा है। -केजरीवाल

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराधी ‘‘बेखौफ’’ हैं और लोगों का पुलिस पर से ‘‘विश्वास खत्म’’ हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल राजनीति करने के बजाय अपने संवैधानिक कर्तव्य पूरे करें।

सक्सेना के पिछले साल मई में राज्यपाल पद का कार्यभार संभालने के बाद से दिल्ली में सत्तारूढ़ आप सरकार और उनके बीच शासन तथा फैसले करने संबंधित कई मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी है।  

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में हर रोज अपराध की खबरें आ रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं, जनता का पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है। उप राज्यपाल साहिब, वक्त निकाल कर देखिए कि जनता कितनी डरी हुई है। जनता राजनीति नहीं बल्कि काम चाहती है, सुरक्षा चाहती है। राजनीति करने की बजाए कृपया वो काम करिए जो संविधान ने आपको सौंपा है।’’ उप राज्यपाल के कार्यालय की ओर से तत्काल इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM