Go First के यात्रियों को राहत नहीं! उड़ानें 9 जून तक रद्द

खबरे |

खबरे |

Go First के यात्रियों को राहत नहीं! उड़ानें 9 जून तक रद्द
Published : Jun 7, 2023, 12:45 pm IST
Updated : Jun 7, 2023, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
flights canceled till june 9
flights canceled till june 9

अगर आपने 9 जून तक गो फर्स्ट एयरलाइन से फ्लाइट बुक कर ली है तो आपको अपनी यात्रा के लिए दूसरा विकल्प तलाशना होगा।

नई दिल्ली: आर्थिक तंगी से घिरी एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट के यात्रियों को कोई राहत नहीं मिल रही है. एयरलाइन ने 3 मई से लगातार अपनी सभी उड़ानें रद्द की हैं, जिन्हें अब 9 जून, 2023 तक रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने ट्विटर पर इसकी घोषणा भी की है।

ऐसे में अगर आपने 9 जून तक गो फर्स्ट एयरलाइन से फ्लाइट बुक कर ली है तो आपको अपनी यात्रा के लिए दूसरा विकल्प तलाशना होगा। हालांकि, एयरलाइन ने कहा है कि इस दौरान रद्द की गई सभी उड़ानों के लिए यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। इसके साथ ही गो फर्स्ट ने ग्राहकों के लिए रिफंड प्रोसेस करने के लिए एक अलग वेबसाइट भी लॉन्च की है।

GoFirst Airlines ने ट्वीट किया, 'हमें आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है कि परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण, 9 जून, 2023 तक की GoFirst उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। यात्रियों को जल्द ही फुल रिफंड दिया जाएगा। हम समझते हैं कि उड़ानें रद्द होने से आपकी यात्रा की योजना बाधित हो रही है, लेकिन हम यथासंभव आपकी सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी ने परिचालन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किया है। हम जल्द ही बुकिंग शुरू करेंगे”।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM