खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले शीर्ष पहलवान, क्या आज बन पाएगी बात?

खबरे |

खबरे |

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले शीर्ष पहलवान, क्या आज बन पाएगी बात?
Published : Jun 7, 2023, 1:47 pm IST
Updated : Jun 7, 2023, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Top wrestlers met Sports Minister Anurag Thakur
Top wrestlers met Sports Minister Anurag Thakur

 सरकार और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के बीच यह दूसरे दौर की बातचीत है।

New Delhi: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की अगुवाई में शीर्ष पहलवानों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनके आवास पर बुधवार की सुबह बैठक शुरू हो गई। सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पहलवानों के साथ समझौता करने का प्रयास जारी रखा है।

पिछले एक महीने से भी अधिक समय से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए यह बैठक ठाकुर ने बुलाई है। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को आश्वासन देते हुए कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. वहीं अब इस  बैठक के बाद विवाद के सुलझने की संभावना दिख रही है.

बता दें कि सरकार और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के बीच यह दूसरे दौर की बातचीत है। पहलवानों ने शनिवार की रात को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिस पर उन्होंने एक नाबालिग सहित साथ महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM