पश्चिमी दिल्ली में सोने की चेन झपटने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

पश्चिमी दिल्ली में सोने की चेन झपटने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Published : Sep 7, 2023, 3:50 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Two people arrested for snatching gold chain in West Delhi
Two people arrested for snatching gold chain in West Delhi

आरोपियों द्वारा छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है.

New Delhi: पश्चिम दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सोने की चेन झपटने की घटना के संबंध में 24 वर्षीय व्यक्ति और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद मंगोलपुरी निवासी दीपक उर्फ कमल और उसके रिश्तेदार मोहित (22) का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी 30 से अधिक मामलों में नामित हैं और उन पर पूर्व में शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था कि सुभाष नगर इलाके में स्कूटर पर सवार दो लोगों ने उसकी सोने की चेन छीन ली थी।

अन्य मामलों में दीपक और मोहित की संलिप्तता के बारे में अधिकारियों ने कहा कि वे जानबूझकर अपने दोपहिया वाहन से अपने इच्छित शिकार के वाहन को टक्कर मारते थे और फिर विवाद करने लगते थे। अधिकारियों ने कहा कि टक्कर के दौरान वे व्यक्ति का मोबाइल फोन, चेन या कोई अन्य मूल्यवान वस्तु छीन लेते थे और भाग जाते थे। सुभाष नगर की घटना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से झपटमारों की पहचान की गई।

डीसीपी ने कहा कि आरोपियों द्वारा छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है और अपराध में इस्तेमाल स्कूटर को भी जब्त कर लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने सोने की चेन एक वित्तीय कंपनी के पास जमा करा दी थी। वीर ने कहा कि कंपनी की रसीद भी पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पिछले छह से सात वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM