Delhi Weather News: दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस

खबरे |

खबरे |

Delhi Weather News: दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस
Published : Dec 7, 2024, 2:16 pm IST
Updated : Dec 7, 2024, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Coldest morning in Delhi, temperature 7.1 degree Celsius news in hindi
Coldest morning in Delhi, temperature 7.1 degree Celsius news in hindi

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता भी लगातार तीन दिनों तक मध्यम स्थिति में रहने के बाद खराब श्रेणी में पहुंच गई।

Delhi Weather News In Hindi: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की सुबह का तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम था।

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पालम में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली का AQI ख़राब श्रेणी में पहुंचा

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता भी लगातार तीन दिनों तक मध्यम स्थिति में रहने के बाद खराब श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 रहा।

क्षेत्र AQI 

आनंद विहार: 306

बुराड़ी क्रॉसिंग: 230

डीटीयू: 204

आईजीआई टी3: 232

आईटीओ: 245

मुंडका:272

पटपड़गंज: 218

पूसा आईएमडी: 205

रोहिणी: 243

श्री अरबिंदो मार्ग: 206

शून्य से 50 के बीच का AQI 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। दिवाली के बाद से दिल्ली का AQI 'बहुत गंभीर', 'गंभीर', 'बहुत खराब' और 'खराब' श्रेणियों में रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों ने सांस लेने में कठिनाई और कई अन्य चिकित्सा समस्याओं की शिकायत की है। हालांकि, पिछले दिनों हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ था, लेकिन आज AQI फिर से खराब श्रेणी में आ गया।

(For more news apart from Coldest morning in Delhi, temperature 7.1 degree Celsius news in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM