शादी का झांसा देकर अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

शादी का झांसा देकर अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
Published : May 8, 2023, 4:04 pm IST
Updated : May 8, 2023, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने कहा कि महिला का आरोप है कि एक बार आरोपी उसे शाहदरा के सूरजमल विहार गया और वहां भी उसके साथ संबंध बनाए।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में आगरा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गगनदीप (32) के तौर पर की गई है जो आगरा में ‘होमस्टे’ की सुविधा मुहैया कराता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता (62) ने अपनी शिकायत में कहा कि 2017 में वह भारत आई थी और गगनदीप के ‘होमस्टे’ में ठहरी थी, बाद में दोनों के बीच मित्रता हो गई और संबंध भी बने।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में महिला ने आरोप लगाए हैं कि पिछले कुछ वर्षों में वह गगनदीप से मिलने भारत आती रही और शादी का झांसा देकर कई मौकों पर गगनदीप ने कथित तौर पर उसके साथ संबंध बनाए।

पुलिस ने कहा कि महिला का आरोप है कि एक बार आरोपी उसे शाहदरा के सूरजमल विहार गया और वहां भी उसके साथ संबंध बनाए। इसके अलावा आरोपी उसे अमृतसर तथा अन्य स्थानों पर भी ले गया।

पुलिस ने कहा कि शिकायत में महिला ने कहा कि व्यक्ति का परिवार दोनों के संबंधों के बारे में जानता था। बाद में महिला को पता चला कि वह उसे धोखा दे रहा है। विवेक विहार पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मामला दर्ज किया गया और जांच के आधार पर गगनदीप को छह मई को आगरा से गिरफ्तार किया गया।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM