सेवा विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने पर आप ने कहा, दिल्ली की जनता देगी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब

खबरे |

खबरे |

सेवा विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने पर आप ने कहा, दिल्ली की जनता देगी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब
Published : Aug 8, 2023, 4:26 pm IST
Updated : Aug 8, 2023, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि यह विधेयक दिल्ली की जनता का “अपमान” है।

New Delhi: आप ने दिल्ली सेवा विधेयक को संसद की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की जनता अगले चुनावों में भाजपा को “मुंहतोड़ जवाब” देगी। ‘आप’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पूरे विपक्ष ने विधेयक का “एकजुट विरोध” किया। पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि यह विधेयक दिल्ली की जनता का “अपमान” है।

कक्कड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “पूरे विपक्ष ने कल एकजुट होकर असंवैधानिक विधेयक का विरोध किया। हम संसद और अदालत में लड़ाई लड़ रहे हैं। दिल्ली की जनता अगले चुनावों में उन्हें (भाजपा को) मुंहतोड़ जवाब देगी।”

संसद ने सोमवार को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023 को मंजूरी दे दी। इस विधेयक के कानून बनने के बाद दिल्ली सरकार के नौकरशाहों पर केंद्र सरकार का नियंत्रण होगा।

राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ संसद में यह विधेयक पेश किया। उन्होंने इसे ''लोकतंत्र की हत्या'' करार दिया।

राय ने ट्वीट किया, “उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाया गया विधेयक लोकतंत्र की हत्या है। यह दिल्ली के लोगों का अपमान है। इसके माध्यम से भाजपा ने दिल्ली के मतदाताओं को दोयम दर्जे का नागरिक घोषित कर दिया है, जिसके लिए दिल्ली के लोग और इतिहास भाजपा को माफ नहीं करेगा। लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।”

‘आप’ सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि संसद के अंदर डिजिटल वोटिंग प्रणाली गड़बड़ी हुई और विधेयक पारित होने के दौरान "कोई गणना एजेंट" नहीं था।

उन्होंने कहा, “पहली बार देख रहा हूं की मोदी जी के डिजिटल इंडिया में संसद के अंदर ही डिजिटल वोटिंग सिस्टम खराब हो गई। पर्ची से वोटिंग की गई। कोई काउंटिंग एजेंट नही था। किसने किसको वोट दिया नही मालूम। अमित शाह की अगुवाई में संसद के अंदर हुई घपलेबाजी।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बवासीर और कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ पहली स्टेज से आखिरी स्टेज तक कैसे पहुँचती हैं?

28 Feb 2025 5:24 PM

महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई करने वाले Sarpanch के पास आया CM Bhagwant Mann का फोन | Punjab Drugs Action

28 Feb 2025 5:23 PM

Babbu Maan की शायरी पर Troll करने वाले हो जाएं सावधान, दिया जवाब, कहा- अब ट्रोल किया तो...

27 Feb 2025 5:35 PM

दुनिया पर राज करने के लिए कौन सा धर्म सही? Elon Musk के Grok AI का जवाब - सिख धर्म! Sikhism in World

27 Feb 2025 5:33 PM

'हमारा गांव नशे की मंडी बन गया है; चिट्टा, खसखस, अफ़ीम से लेकर मेडीकल नशा तक, जो चाहो ले आओ'

27 Feb 2025 5:31 PM

इन लोगों की जिद ने रोक रखा है नेशनल हाईवे का काम, जब तक मुआवजा नहीं मिलता...

26 Feb 2025 5:56 PM