Delhi Metro News: सिग्नल में तकनीकी खराबी आने के कारण रेड लाइन पर सेवा प्रभावित

खबरे |

खबरे |

Delhi Metro News: सिग्नल में तकनीकी खराबी आने के कारण रेड लाइन पर सेवा प्रभावित
Published : Oct 8, 2024, 4:49 pm IST
Updated : Oct 8, 2024, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Metro Red Line Technical fault affects service news in hindi
Delhi Metro Red Line Technical fault affects service news in hindi

सिग्नल में आई खराबी को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर ठीक कर लिया गया ...

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर मंगलवार को तकनीकी खराबी आने के कारण वेलकम और सीलमपुर स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित रहीं जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधा हुई। ‘रेड लाइन’ दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जोड़ती है।

अधिकारियों ने बताया कि वेलकम और सीलमपुर स्टेशनों के बीच सिग्नल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ‘रेड लाइन’ पर ट्रेन सेवाओं को सुबह आठ बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक रोक-रोक कर संचालित किया गया। उन्होंने बताया इस अवधि के दौरान इस रूट पर ट्रेन को सीमित गति से चलाया गया, जिसके कारण एक के पीछे एक ट्रेनों की लाइन लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि सिग्नल में आई खराबी को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर ठीक कर लिया गया और उसके बाद रेड लाइन पर सेवाएं फिर से सामान्य हो गईं।

इससे पहले सोमवार को कुछ ‘असमाजिक तत्वों’ ने हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच सिग्नल की केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया था जिससे ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं प्रभावित हुईं थीं।(PTI)

(For more news apart from Delhi Metro Red Line Technical fault affects service news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM