New Delhi :दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 25 मीटर हुई

खबरे |

खबरे |

New Delhi :दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 25 मीटर हुई
Published : Jan 9, 2023, 10:48 am IST
Updated : Jan 9, 2023, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Visibility reduced to 25 meters due to dense fog in Delhi.
New Delhi: Visibility reduced to 25 meters due to dense fog in Delhi.

आईजीआई पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 विमानों ने देरी से उड़ान भरी और एक के मार्ग को परिवर्तित किया गया।

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का दौर जारी रहा, जबकि घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 25 मीटर रह गई जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के पास पालम वेधशाला और सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण करीब 29 ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।

आईजीआई पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 विमानों ने देरी से उड़ान भरी और एक के मार्ग को परिवर्तित किया गया। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक कोहरे की परत छाई दिखाई दी।

दिल्ली में लगातार पांचवे दिन भी शीतलहर जारी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री सेल्सियस, 3.2 डिग्री सेल्सियस और 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया .

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM