10 और 11 जून को 4 राज्यों में जनसभाएं करेंगे अमित शाह

खबरे |

खबरे |

10 और 11 जून को 4 राज्यों में जनसभाएं करेंगे अमित शाह
Published : Jun 9, 2023, 3:59 pm IST
Updated : Jun 9, 2023, 3:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah will hold public meetings in 4 states on June 10 and 11
Amit Shah will hold public meetings in 4 states on June 10 and 11

शाह आंध्र प्रदेश में रविवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।

New Delhi: नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रमों के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 और 11 जून को चार राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाह की एक जनसभा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगी। हाल ही में शाह ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नेता एन चंद्रबाबू नायडू से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि क्या भाजपा तेदेपा के साथ हाथ मिलाएगी।.

शाह आंध्र प्रदेश में रविवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस अब तक प्रमुख मुद्दों पर केंद्र सरकार का समर्थन करती रही है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी 10 जून को राज्य के तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

शाह शनिवार को गुजरात के पाटन और महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वह नांदेड़ में हजूर अचल नगर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। वह रविवार को आंध्र प्रदेश जाने से पहले तमिलनाडु के वेल्लोर में भी एक सभा को संबोधित करेंगे। सरकार के नौ साल पूरा होने पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक एक महीने का कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसका मकसद आम लोगों से संपर्क साधना है।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM