चीन का मुकाबला एकजुट होकर रणनीतिक रूप से किया जाना चाहिए : खड़गे

खबरे |

खबरे |

चीन का मुकाबला एकजुट होकर रणनीतिक रूप से किया जाना चाहिए : खड़गे
Published : Jun 9, 2023, 12:34 pm IST
Updated : Jun 9, 2023, 12:34 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

चीन का मुकाबला मिलकर रणनीतिक रूप से करना चाहिए, न कि शेखी बघार कर। ’’

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट चीन द्वारा निर्माण कार्य किए जाने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि चीन का मुकाबला एकजुट होकर रणनीतिक तौर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड में एलएसी से लगे इलाकों में चीन द्वारा कथित तौर पर निर्माण कार्य किए जाने की उपग्रह से ली गई कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं और आरोप लगाया कि 'प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चीन को क्लीन चिट दिए जाने के कारण देश को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।'

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अब उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के निर्माण कार्य करने से हमारी भूभागीय अखंडता पर अतिक्रमण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चीन को क्लीनचिट दिए जाने की देश भारी कीमत चुका रहा है। चीन का मुकाबला मिलकर रणनीतिक रूप से करना चाहिए, न कि शेखी बघार कर। ’’

उल्लेखनीय है कि भारत ने पूर्वी लद्दाख में सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं होने तक चीन के साथ संबंधों के सामान्य होने की बात को निराधार करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन और शांति होने पर ही बीजिंग के साथ संबंधों में प्रगति हो सकती है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच संबंधों में सैनिकों की ‘अग्रिम मोर्चे’ पर तैनाती को मुख्य समस्या करार दिया। केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर जयशंकर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘ भारत भी चीन के साथ संबंधों को बेहतर बनाना चाहता है लेकिन यह केवल तभी संभव है जब सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन और शांति हो।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM