दिल्ली : मायापुरी इलाके में सोफा कारखाने में लगी आग, सात घायल

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : मायापुरी इलाके में सोफा कारखाने में लगी आग, सात घायल
Published : Aug 9, 2023, 11:52 am IST
Updated : Aug 9, 2023, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मायापुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

New Delhi: पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को सुबह एक कारखाने में आग लगने से दो पुलिसकर्मी और सात नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, रात दो बज कर पांच मिनट पर फोन आया कि कबाड़के कारोबार के लिए मशहूर मार्केट में दो मंजिला सोफा कारखाने में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची अग्निशमन की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग सोफा स्प्रिंग के पैकिंग बॉक्स में लगी थी और आग से भूतल पर रखा एक गोंद का ड्रम भी फट गया।

आग से सात लोग मामूली रूप से झुलस गए और उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों की पहचान राकेश (35), राम निवास (60), संतोष (27), हरिचंद (35), विक्रांत (25), किशन (23) और इंद्रजीत (33) के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह और विक्रांत भी इस घटना में झुलस गए। पुलिस के अनुसार, मायापुरी फेज-2 में कारखाने में लोहे के स्प्रिंग (सोफे बनाने में इस्तेमाल होने वाले) का कारोबार होता था। अपराध जांच दल को भी मौके पर बुलाया गया । उन्होंने बताया कि मायापुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM