Delhi Weather Update: दिल्ली में अगले दो दिन में हल्की बारिश के आसार

खबरे |

खबरे |

Delhi Weather Update: दिल्ली में अगले दो दिन में हल्की बारिश के आसार
Published : Aug 9, 2023, 11:57 am IST
Updated : Aug 9, 2023, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

न्यूनतम तापमान बुधवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तथा अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ...

New Delhi:  राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को उमस भरी गर्मी रहने और अगले दो दिन में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने शहर का न्यूनतम तापमान बुधवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तथा अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया।

विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने भारी बारिश के कारण दिल्ली में पिछले पांच साल में जुलाई में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता रही जबकि औसत अधिकतम तापमान भी 2016 के बाद से सबसे निचले स्तर पर गिर गया।

शहर में जुलाई में 384.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो पिछले 15 वर्ष में इस महीने में दूसरी बार हुई सबसे अधिक बारिश है। जुलाई में सामान्यत: 195.8 मिलीमीटर बारिश होती है।

पिछले चार महीनों में दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मार्च में 17.4 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले 53.2 मिलीमीटर, अप्रैल में 16.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 20.1 मिलीमीटर, मई में 30.7 मिलीमीटर के मुकाबले 111 मिलीमीटर और जून में 74.1 मिलीमीटर के मुकाबले 101.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM