Weather Update: पूरे देश में बदला मौसम का मिजाज... इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का अलर्ट जारी

खबरे |

खबरे |

Weather Update: पूरे देश में बदला मौसम का मिजाज... इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का अलर्ट जारी
Published : Dec 9, 2023, 11:59 am IST
Updated : Dec 9, 2023, 11:59 am IST
SHARE ARTICLE
Weather Update Today News In Hindi Rain alert issued
Weather Update Today News In Hindi Rain alert issued

मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

Weather Update Today News In Hindi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. तापमान लगातार कम हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. इसका मतलब है कि अगले तीन दिनों में उत्तर भारत समेत इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बिहार में 10 दिसंबर तक और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 दिसंबर से सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. जबकि केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप में अगले चार से पांच दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश हो सकती है। 12 दिसंबर को हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 9 दिसंबर के मौसम की बात करें तो असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी. त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की बारिश हो सकती है.

(For more news apart from Weather Update Today News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM