आप ने शुरू किया ‘डिग्री दिखाओ कैम्पेन’: आतिशी ने दिखाई ऑक्सफोर्ड की डिग्री, BJP नेताओं को किया चैलेंज

खबरे |

खबरे |

आप ने शुरू किया ‘डिग्री दिखाओ कैम्पेन’: आतिशी ने दिखाई ऑक्सफोर्ड की डिग्री, BJP नेताओं को किया चैलेंज
Published : Apr 10, 2023, 10:42 am IST
Updated : Apr 10, 2023, 10:42 am IST
SHARE ARTICLE
AAP starts 'Degree Show Campaign': Atishi flaunts Oxford degree, challenges BJP leaders
AAP starts 'Degree Show Campaign': Atishi flaunts Oxford degree, challenges BJP leaders

मीडिया को अपनी डिग्री दिखाते हुए आतिशी ने कहा, ‘‘आज से हर दिन आप का एक नेता देश के सामने अपनी डिग्री दिखाएगा।’’

New Delhi: आप ने रविवार को ‘‘डिग्री दिखाओ कैम्पेन’’ शुरू किया जिसके तहत पार्टी के नेता हर दिन जनता के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता साझा करेंगे।

गौरतलब है कि गुजरात उच्च न्यायालय ने हाल में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के 2016 के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया था। उच्च न्यायालय ने इस मामले में आवेदक केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

इसके बाद से ही आईआईटी से पढ़ाई करने वाले और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल तथा उनकी पार्टी ने इस मुद्दे पर फिर से हमला करना शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक डिग्री और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर की दो डिग्री दिखाईं।

मीडिया को अपनी डिग्री दिखाते हुए आतिशी ने कहा, ‘‘आज से हर दिन आप का एक नेता देश के सामने अपनी डिग्री दिखाएगा।’’

उन्होंने देश में सभी राजनीतिक नेताओं से आगे आने और जनता को अपनी डिग्री दिखाने की अपील की ताकि नागरिकों को उन लोगों की शैक्षणिक योग्यता के बारे में पता चले जो उनके तथा देश के लिए फैसले ले रहे हैं। आतिशी ने कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री ने गुजरात विश्वविद्यालय से डिग्री ली है तो विश्वविद्यालय इसका खुलासा करने से बचने के लिए अदालत क्यों जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात विश्वविद्यालय को गर्व होना चाहिए कि उसका छात्र देश का प्रधानमंत्री बना है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM