Delhi Excise Policy Case: कोर्ट ने के कविता की जमानत याचिका पर ईडी से मांगा जवाब

खबरे |

खबरे |

Delhi Excise Policy Case: कोर्ट ने के कविता की जमानत याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
Published : May 10, 2024, 3:52 pm IST
Updated : May 10, 2024, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Court seeks response from ED on K Kavita bail plea News in hindi
Court seeks response from ED on K Kavita bail plea News in hindi

निचली अदालत ने इस घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।

Delhi Excise Policy Case News In Hindi: दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता कविता की जमानत याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से अपना पक्ष बताने को कहा है।

न्यायाधीश स्वर्णकांत शर्मा ने मामले की अगली सुनवाई 24 मई को तय की है। दिल्ली की एक निचली अदालत ने 6 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कविता ने कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी।

निचली अदालत ने इस घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। कथित घोटाला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। बाद में इस नीति को अस्वीकार कर दिया गया।

कविता सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज दो मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। कविता (46) को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सीबीआई ने न्यायिक हिरासत में ले लिया था।

(For more news apart from Court seeks response from ED on K Kavita bail plea news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: delhi, delhi news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM