दिल्ली में दो गुटों के बीच झड़प, दो लोगों की मौत, एक घायल
दिल्ली में दो गुटों के बीच झड़प, दो लोगों की मौत, एक घायल
Published : Oct 10, 2023, 11:53 am IST
Updated : Oct 10, 2023, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
 Image used for representational purposes only
Image used for representational purposes only

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार को हुई

New Delhi: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो गुटों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार को हुई और मृतकों की पहचान रघु तथा भूरा के रूप में की गई है।

अधिकारी के मुताबिक, रघु, भूरा और इनके एक साथी ने सोमवार रात आठ बजे अशोक विहार के जेलर वाला बाग में निजी दुश्मनी को लेकर रविकांत उर्फ डब्लू पर कथित तौर पर हमला किया था।  रघु और भूरा ने डब्लू पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया।

अधिकारी के अनुसार, ''इसके कुछ देर बाद डब्लू के साथियों ने रघु और भूरा पर चाकू तथा पत्थरों से हमला कर दिया। किसी ने दोनों पर गोली भी चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।''  रघु और भूरा का साथी किसी तरह वहां से भाग निकला। अधिकारी के मुताबिक, डब्लू को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM