आबकारी मामला: कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात न करने का दिया निर्देश
आबकारी मामला: कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात न करने का दिया निर्देश
Published : Oct 10, 2023, 3:49 pm IST
Updated : Oct 10, 2023, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Excise case: Court directs AAP MP Sanjay Singh not to talk to media during appearance
Excise case: Court directs AAP MP Sanjay Singh not to talk to media during appearance

न्यायाधीश ने उन्हें (सिंह को) अदालत में पेश किये जाने के दौरान उनसे सवाल नहीं पूछने का मीडिया कर्मियों को निर्देश दिया।

New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का मंगलवार को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुरक्षा समस्या पैदा करता है।

सिंह के अदालत कक्ष में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं से बात करने के बाद, विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने यह टिप्पणी की। न्यायाधीश ने उन्हें (सिंह को) अदालत में पेश किये जाने के दौरान उनसे सवाल नहीं पूछने का मीडिया कर्मियों को निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह भी सुरक्षा समस्या पैदा करता है।’’ सिंह ने पेशी से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया, ‘‘हमारे साथ ईमानदार लोग हैं, जबकि बेईमान लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं।’’ उनकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध करते हुए दायर की गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जी पर दलीलें पेश किया जाना अभी जारी है। सिंह को 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े धन शोधन की अपनी जांच के सिलसिले में ईडी ने चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM