Phone tapping case : मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा दिल्ली पुलिस के समक्ष हुए पेश
Phone tapping case : मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा दिल्ली पुलिस के समक्ष हुए पेश
Published : Oct 10, 2023, 3:28 pm IST
Updated : Oct 10, 2023, 3:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Gehlot and his OSD Lokesh Sharma
Chief Minister Gehlot and his OSD Lokesh Sharma

शर्मा ने प्राथमिकी को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था।

New Delhi: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  शर्मा को चुनाव आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद सोमवार को अपराध शाखा से नोटिस मिला।

दिल्ली पुलिस ने जोधपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के आधार पर 25 मार्च, 2021 को शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शर्मा पर आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और गैरकानूनी तरीके से टेलीग्राफिक सिग्नल रिकार्ड (टेलीफोन पर बातचीत) करने के आरोप हैं।

शर्मा ने प्राथमिकी को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। अदालत ने तीन जून, 2021 को शर्मा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी जो अब भी कायम है।  अदालत 11 अक्टूबर को अपराध शाखा के आवेदन पर सुनवाई करेगी, जिसमें शर्मा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक संबंधी अंतरिम आदेश को हटाने का अनुरोध किया गया है।

शर्मा को हाल ही में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ‘‘सेंट्रल वॉर रूम’’ का सह-अध्यक्ष बनाया गया था। शर्मा ने बीकानेर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग की है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM