Delhi Odd-Even Formula: दिल्ली में फिलहाल नहीं लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला
Published : Nov 10, 2023, 4:34 pm IST
Updated : Nov 10, 2023, 4:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Odd-Even Formula
Delhi Odd-Even Formula

राजधानी में वायु प्रदुषण को देखते हुए सरकार ने 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन नियम लागू  करने का फैसला लिया था. 

Delhi Odd-Even Formula: राजधानी दिल्ली में ऑड-ईवन नियम लागू होने के लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राजधानी में फिलहाल ऑड-ईवन नियम को लागू नहीं किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में हुई बारिश से वहां की हवा फिलहाल साफ हो गई है. जिसके बाद ऑड-ईवन नियम लागू करने के फैसले पर दिल्ली सरकार ने अभी रोक लगा दी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि अगर स्थिति खराब होगी तो इस पर दोबारा विचार किया जाएगा। बता दें कि राजधानी में वायु प्रदुषण को देखते हुए सरकार ने 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन नियम लागू  करने का फैसला लिया था. 

 पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। इसलिए फिलहाल हम इस पर रोक लगा रहे हैं.  एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि सरकार दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा करेगी और वायु गुणवत्ता में अचानक गिरावट की स्थिति में सम-विषम योजना पर निर्णय लिया जा सकता है।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन को सही बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दायर किया। सरकार ने कहा ता इससे साकारात्मक प्रभाव पड़ा है. 

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वाहन प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार की सम-विषम योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया। दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता में और गिरावट की आशंका जताते हुए राय ने सोमवार को घोषणा की थी कि यह योजना 13 नवंबर से 20 नवंबर के बीच लागू की जाएगी।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM