राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसफ और पाक रेंजर्स के बीच गोलीबारी

खबरे |

खबरे |

राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसफ और पाक रेंजर्स के बीच गोलीबारी
Published : Dec 10, 2022, 10:40 am IST
Updated : Dec 10, 2022, 10:40 am IST
SHARE ARTICLE
Firing between BSF and Pak Rangers on International Border in Rajasthan
Firing between BSF and Pak Rangers on International Border in Rajasthan

प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ सेक्टर में हुई इस घटना में बीएसएफ या किसानों को कोई हताहत नहीं हुआ है।

New Delhi : राजस्थान में श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार देर शाम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाक रेंजर्स के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में भारत की ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने सीमा पार के अपने समकक्षों के सामने ‘‘विरोध दर्ज’’ कराने का फैसला किया है और उसके लिए शनिवार को अनूपगढ़ सेक्टर में फ्लैग मीटिंग बुलायी है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सबसे पहले अपराह्न दो बजे उन‘‘बीएसएफ जवानों पर’’ 6-7 राउंड गोलीबारी की, जो ‘किसान गार्ड’ के रूप में सीमा बाड़ के आगे तैनात थे, जिसका उद्देश्य उनके क्षेत्र में खेतों में काम करने वाले पांच स्थानीय किसानों की सुरक्षा करना था।

उन्होंने कहा, "जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ 'किसान गार्ड' दल ने पाक रेंजर्स पर लगभग 18 राउंड गोलीबारी की।"

प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ सेक्टर में हुई इस घटना में बीएसएफ या किसानों को कोई हताहत नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राजस्थान के मोर्चे पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी का यह बिरला मामला है। अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा गुजरात, पंजाब और जम्मू से भी गुजरती है।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM