प्रौद्योगिकी विकास ने भ्रष्टाचार का पता लगाने को कठिन बनाया: पी के मिश्रा

खबरे |

खबरे |

प्रौद्योगिकी विकास ने भ्रष्टाचार का पता लगाने को कठिन बनाया: पी के मिश्रा
Published : Dec 10, 2022, 10:34 am IST
Updated : Dec 10, 2022, 10:34 am IST
SHARE ARTICLE
Technology development has made corruption difficult to detect: PK Mishra
Technology development has made corruption difficult to detect: PK Mishra

मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार सरकार में निष्क्रियता को प्रोत्साहित करता है और आर्थिक अक्षमता को बढ़ावा देता है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा...

 Delhi : प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी के मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि प्रौद्योगिकी विकास भ्रष्टाचार रोकने का अवसर तो देता है, लेकिन यह विशेषकर क्रिप्टोकरेंसी जैसे क्षेत्रों में इसका (भ्रष्टाचार) का पता लगाना भी कठिन बनाता है ।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर आयोजित अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस-2022 कार्यक्रम में अपने संबोधन में मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार का दुष्प्रभाव खासकर आम नागरिकों पर अधिक पड़ता है, लेकिन इसका दुष्प्रभाव समाज में गरीबों और वंचितों पर और ज्यादा पड़ता है।  मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार सरकार में निष्क्रियता को प्रोत्साहित करता है और आर्थिक अक्षमता को बढ़ावा देता है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत में उदारीकरण के बाद से भ्रष्टाचार की प्रकृति बहुत जटिल हो गई है।

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि प्रौद्योगिकी विकास से भ्रष्टाचार रोकने के अवसर मिले हैं, लेकिन इसके कारण कई क्षेत्रों खासकर क्रिप्टोकरेंसी जैसे क्षेत्र में भ्रष्टाचार का पता लगाना बहुत कठिन हो गया है । मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार बड़ा या छोटा हो, वह किसी न किसी के अधिकारों को प्रभावित करता है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सभी देशों को एकजुट होकर चलने की जरूरत पर बल दिया।

इस अवसर पर मिश्रा ने सीबीआई के 34 अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल प्रदान किया। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM