New Delhi : दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

खबरे |

खबरे |

New Delhi : दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Published : Jan 11, 2023, 12:51 pm IST
Updated : Jan 11, 2023, 12:51 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Dense fog enveloped Delhi, minimum temperature recorded at 5.8 degree Celsius
New Delhi: Dense fog enveloped Delhi, minimum temperature recorded at 5.8 degree Celsius

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रही।

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रही।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 20 ट्रेन एक से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं।वहीं, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने ट्वीट किया, “इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता में उड़ानों का परिचालन जारी रखने के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है। यात्रियों को उड़ानों के संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।”

मौसम कार्यालय के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच रह जाती है तो उस समय ‘बहुत घना’ कोहरा होता है। वहीं, 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘घना’, 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘हल्का’ कोहरा होता है।

राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, शहर में न्यूनतम तापमान बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने और बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिर से शीतलहर चलने का अनुमान है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM