Covid Update : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,690 नए मामले

खबरे |

खबरे |

Covid Update : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,690 नए मामले
Published : May 11, 2023, 11:49 am IST
Updated : May 11, 2023, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
Covid Update: 1,690 new cases of Kovid-19 in India in a day
Covid Update: 1,690 new cases of Kovid-19 in India in a day

आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 19,613 है..

New Delhi: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,690 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,406 से कम होकर 19,613 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,76,599) हो गयी है। संक्रमण से 12 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,31,736 पर पहुंच गयी है। इन 12 लोगों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें कोविड-19 से मौत की पुष्टि के बाद केरल ने मृतक संख्या में शामिल किया है।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 19,613 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.77 फीसदी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,25,250 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.66 करोड़ खुराक दी गयी हैं।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM