Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दो दिहाड़ी मजदूरों की गोली मार कर हत्या, जांच के लिए कई टीमें गठित

खबरे |

खबरे |

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दो दिहाड़ी मजदूरों की गोली मार कर हत्या, जांच के लिए कई टीमें गठित
Published : Jul 11, 2023, 2:30 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 2:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दोनों की आयु 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में सोमवार देर रात सवा दो बजे सूचना मिली।

New Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने दो दिहाड़ी मजदूरों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप और बबलू के रूप में की गयी है। दोनों की आयु 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में सोमवार देर रात सवा दो बजे सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) जॉय तिर्की ने बताया कि वेलकम में पीली मिट्टी के मुख्य 65 फुटा रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला और उसके पेट तथा पेट के निचले हिस्से में गोली मारे जाने के दो निशान मिले हैं। उसकी पहचान दिहाड़ी मजदूर प्रदीप के रूप में की गयी है। शव के पास से नौ एमएम के दो खाली खोखे मिले हैं।

डीसीपी ने बताया कि इसके तुरंत बाद सुभाष पार्क में एक गली से बबलू का शव मिला। उसके सीने तथा पेट के निचले हिस्से में गोली मारे जाने के दो निशान मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि भजनपुरा पुलिस थाने में बबलू को ‘खराब चाल-चलन’ का व्यक्ति घोषित किया हुआ था और उस पर झपटमारी तथा चोरी के 13 मुकदमे दर्ज थे। वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में भी काम करता था। उसके शव के पास भी नौ एम एम के दो खाली खोखे बरामद हुए हैं।

डीसीपी ने कहा, ‘‘दोनों शव करीब 300 मीटर की दूरी पर पाए गए हैं। ऐसा पता चला है कि प्रदीप और बबलू एक-दूसरे को जानते थे तथा घटना के वक्त संभवत: साथ ही थे। ऐसा लगता है कि पहले गली में बबलू को गोली मारी गयी और उसके बाद प्रदीप को मुख्य सड़क पर गोली मारी गई।’’

पुलिस ने बताया कि दोनों को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए कई दलों का गठन किया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM