दिल्ली : इंडिया गेट के पास सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : इंडिया गेट के पास सड़क धंसी, यातायात प्रभावित
Published : Jul 11, 2023, 11:16 am IST
Updated : Jul 11, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
file photo of india gate
file photo of india gate

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को सड़क धंसने की सूचना दी और उन्हें इसके अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी।

New Delhi: दिल्ली में शेरशाह रोड के समीप मंगलवार को सुबह सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिससे इंडिया गेट सी-हेक्सागन पर यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश होने के कारण कई हिस्सों में जलभराव हो गया है और वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को सड़क धंसने की सूचना दी और उन्हें इसके अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘शेरशाह रोड मोड़ के समीप सड़क धंसने के कारण सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। यात्रियों को इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।’’ पुलिस ने बताया कि सड़क का जो हिस्सा धंसा है, वहां किसी भी हादसे से बचने के लिए अवरोधक लगा दिए गए हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM