‘आप’ को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा : केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

‘आप’ को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान : CM केजरीवाल
Published : Oct 11, 2023, 2:03 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 2:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Campaign is being run to destroy AAP: Kejriwal
Campaign is being run to destroy AAP: Kejriwal

केजरीवाल ने अपने आवास पर ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान से मुलाकात करने के बाद यह दावे किए।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है और पार्टी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं।

केजरीवाल ने अपने आवास पर ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान से मुलाकात करने के बाद यह दावे किए। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को खान के परिसरों पर छापे मारे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने खान तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में ‘आप’ विधायक के परिसरों की तलाशी ली थी। यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत की गयी और तीन-चार परिसरों में तलाशी ली गयी। खान से मुलाकात के बाद ‘आप’ प्रमुख ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे (आप) नेताओं के खिलाफ 170 मामले दर्ज कराए गए लेकिन उनमें से 140 मामलों में फैसला हमारे पक्ष में रहा है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में उन्होंने हमारे वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। आप को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे एक अभियान के तहत छापे मारे जा रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित राज्यों में कोई जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं बल्कि विपक्षी नेताओं को परेशान करना है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि मोदी जी जिन लोगों को भ्रष्ट बुलाते थे, वे लोग अब भाजपा का हिस्सा हैं। उन्होंने विपक्षी दलों के भ्रष्ट लोगों को अपने पाले में कर लिया है।’’ उन्होंने कहा कि आप देशभक्तों की पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि देश में डर का माहौल है। केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘लोग भारत छोड़ रहे हैं और दूसरे देशों में जा रहे हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM