New Delhi: खुद को ट्रैफिक पुलिस बताकर निजी कंपनी के कर्मचारियों से लूटे 50 लाख रुपये

खबरे |

खबरे |

New Delhi: खुद को ट्रैफिक पुलिस बताकर निजी कंपनी के कर्मचारियों से लूटे 50 लाख रुपये
Published : Oct 12, 2023, 6:15 pm IST
Updated : Oct 12, 2023, 6:15 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यह घटना बुधवार शाम सलीमगढ़ फ्लाईओवर के पास आउटर रिंग रोड पर हुई।

New Delhi: दिल्ली में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने खुद को यातायात पुलिसकर्मी बताकर आईपी एस्टेट इलाके में एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार शाम सलीमगढ़ फ्लाईओवर के पास आउटर रिंग रोड पर हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पान बहार प्राइवेट लिमिटेड के दो कर्मचारी कूचा घासीराम से 50 लाख रुपये की राशि एक बैग में लेकर अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी दोनों को फ्लाईओवर के पास मोटरसाइकिल पर सवार एवं यातायात पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में वायरलेस सेट लिये दो लोगों ने रोका।

उन्होंने बताया कि वाहन की जांच करने के बहाने आरोपियों ने कार की डिक्की खोली, जिसमें रुपयों से भरा बैग था। इसी बीच, मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य व्यक्ति वहां आए और बैग लूट लिया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419 (अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करना) और 382 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM