प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर दी बधाई

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर दी बधाई
Published : Feb 13, 2023, 10:21 am IST
Updated : Feb 13, 2023, 10:21 am IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Modi congratulated on World Radio Day
Prime Minister Modi congratulated on World Radio Day

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में..

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी श्रोताओं, प्रस्तोताओं और इससे जुड़े कर्मियों को बधाई दी और कामना की यह प्रसारण सेवा अपने अभिनव कार्यक्रमों के जरिए लोगों के जीवन को उज्ज्वल करता रहे।

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिए सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "विश्व रेडियो दिवस के विशेष अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं, रेडियो जॉकी और प्रसारण इको-सिस्टम से जुड़े अन्य सभी लोगों को बधाई। रेडियो अभिनव कार्यक्रमों और मानव रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के माध्यम से जीवन को उज्ज्वल करता रहे।" यह दिवस दुनिया भर के लोगों के जीवन को प्रभावित करने और उन्हें परस्पर जोड़ने की रेडियो की अद्भुत क्षमता को याद करने का अवसर भी होता है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM