उच्चतम न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

खबरे |

खबरे |

उच्चतम न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
Published : Feb 13, 2023, 11:56 am IST
Updated : Feb 13, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Two new judges of the Supreme Court took oath
Two new judges of the Supreme Court took oath

उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को शपथ दिलाई गई।

New Delhi: भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई, जिससे शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34 की पूर्ण स्वीकृत क्षमता के बराबर हो गई। उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को शपथ दिलाई गई।

दो न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो गई है।.

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले न्यायमूर्ति बिंदल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे जबकि न्यायमूर्ति कुमार गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा 31 जनवरी को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM