Delhi News: PM मोदी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खबरे |

खबरे |

Delhi News: PM मोदी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Published : Apr 13, 2024, 1:15 pm IST
Updated : Apr 13, 2024, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi paid tribute to the martyrs of Jallianwala Bagh news in hindi
PM Modi paid tribute to the martyrs of Jallianwala Bagh news in hindi

13 अप्रैल 1919 को पंजाब के जलियांवाला बाग में हुई यह घटना भारत के इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है।

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। 1919 में आज ही के दिन ब्रिटिश सेना की अंधाधुंध गोलीबारी में सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी मारे गए थे। 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के जलियांवाला बाग में हुई यह घटना भारत के इतिहास का सबसे काला दिन मानी जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जलियांवाला बाग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए हैं । इसके साथ ही उन्होंने शहीद भगत सिंह शहीद, उधम सिंह समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि 13 अप्रैल 1919 को हजारों भारतीयों ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक सार्वजनिक सभा की थी। तब ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर ने यहां गोलीबारी का आदेश दिया, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई। सैकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए कुएं में भी कूद पड़े। निकास का रास्ता संकरा होने के कारण भगदड़ में कई लोग कुचल गए और हजारों लोग गोलियों से घायल हो गये।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को जलियांवाला बाग नरसंहार में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन शहीदों की देशभक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जलियांवाला बाग में मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। 

(For more news apart from PM Modi paid tribute to the martyrs of Jallianwala Bagh news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: delhi, delhi news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM