दिल्ली में कार में बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में कार में बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस
Published : Jun 13, 2023, 2:53 pm IST
Updated : Jun 13, 2023, 2:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Man shot dead inside taxi in Delhi, police searching for suspect
Man shot dead inside taxi in Delhi, police searching for suspect

मृतक की शिनाख्त यहां के गालिबपुर गांव के निवासी धीरेन्द्र के तौर पर की गई है।

New Delhi: दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की रंजिश के चलते एक अन्य व्यक्ति ने टैक्सी में गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। 

मृतक की शिनाख्त यहां के गालिबपुर गांव के निवासी धीरेन्द्र के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ 2019 में आबकारी अधिनियम के तहत ममला दर्ज किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम साढ़े सात बजे द्वारका में खैरा मोड़ के पास हुई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध खैरा मोड़ पर धीरेन्द्र से मिलने आया था और दोनों पीड़ित के वाहन में बैठ गए। इसबीच दोनों के बीच कोई विवाद हुआ और फिर संदिग्ध ने धीरेन्द्र पर गोली चला दी। अधिकारी ने बताया,‘‘ संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं। हमें अहम सुराग मिला है। प्रथम दृष्टया रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM