मुख्यमंत्री केजरीवाल के कल्याणकारी मॉडल के चलते दिल्ली में महंगाई दर सबसे कम: राघव चड्ढा

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री केजरीवाल के कल्याणकारी मॉडल के चलते दिल्ली में महंगाई दर सबसे कम: राघव चड्ढा
Published : Sep 13, 2023, 4:16 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Raghav Chadha.
Raghav Chadha.

चड्ढा ने कहा कि भाजपा कल्याणकारी योजनाओं को ‘रेवड़ी’ कहती है।

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते दिल्ली में दूसरे राज्यों की तुलना में महंगाई दर सबसे कम है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से सब्जियों के दाम में नरमी से खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 6.83 प्रतिशत पर आ गई है जबकि जुलाई में खुदरा महंगाई दर 15 महीने के उच्च स्तर 7.44 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। हालांकि, यह अब भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर है।

चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अन्य राज्यों के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मुद्रास्फीति दर राष्ट्रीय दर की तुलना में लगभग आधी है।

उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कल्याणकारी मॉडल पेश किया है। मैं इसे अरविंद केजरीवाल का महंगाई राहत मॉडल कहूंगा जिसके तहत लोगों के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी उपलब्ध है।”

चड्ढा ने कहा कि भाजपा कल्याणकारी योजनाओं को ‘रेवड़ी’ कहती है।

उन्होंने कहा, “ये रेवड़ी नहीं बल्कि प्रीपेड सेवाएं हैं। लोग इन सेवाओं के लिए कर चुकाते हैं। इन योजनाओं के जरिए अरविंद केजरीवाल आपका पैसा आपको वापस देते हैं।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM