दिल्ली की खड्डा कॉलोनी में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

खबरे |

खबरे |

दिल्ली की खड्डा कॉलोनी में मामूली विवाद के चलते व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या
Published : Sep 13, 2023, 12:13 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

 पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच कर रही है। 

New Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के खड्डा कॉलोनी इलाके में मामूली विवाद में 23 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसका भाई इस हमले में घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस को खड्डा कॉलोनी के बी ब्लॉक में अर्पण पुलिया के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्वी) राजेश देव ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि खड्डा कॉलोनी निवासी दो भाई कमल किशोर और शिवम शर्मा (18) घायल हैं और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कमल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शिवम के पेट में चाकू घोंपे जाने से वह गंभीर रूप से घायल है और उसका ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

आरोपी शाहरुख (22) भी खड्डा कॉलोनी का ही रहने वाला है। उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते थे और मामूली विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच कर रही है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM