प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया
Published : Jan 14, 2023, 4:33 pm IST
Updated : Jan 14, 2023, 4:33 pm IST
SHARE ARTICLE
PM condoles the demise of Congress MP Santokh Singh Choudhary
PM condoles the demise of Congress MP Santokh Singh Choudhary

यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।.

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सिंह को पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिंह के परिवार और उनके समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि दो बार सांसद रहे चौधरी जलंधर के फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM