ED Summons Kejriwal Again: ईडी ने अरविंद केजरीवाल को भेजा छठा समन; 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
ED Summons Kejriwal Again: ईडी ने अरविंद केजरीवाल को भेजा छठा समन; 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
Published : Feb 14, 2024, 6:19 pm IST
Updated : Feb 19, 2024, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
ED sent sixth summons to Arvind Kejriwal in Delhi excise policy case
ED sent sixth summons to Arvind Kejriwal in Delhi excise policy case

मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

ED Sent Sixth Summons To Arvind Kejriwal In Delhi Excise Policy Case News In Hindi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बता दें कि केजरीवाल पहले ही कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसी द्वारा उन्हें जारी किए गए पांच समन टाल चुके हैं।

ईडी ने केजरीवाल को 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा था लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. जिसके बाद ईडी  ने  दिल्ली सीएम केजरीवाल को अपने दफ्लर में पेश ना होने पर उनके खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केजरीवाल को फटकार लगाई ती और कहा थे कि उन्हें मामले में ईडी के सामने पेश होना चाहिए. वहीं अब ईडी ने केजरीवाल को छठा समन जारी किया है.

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने पूर्व में ईडी को पत्र लिखकर समन को "अवैध और राजनीति से प्रेरित" बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना है।

आप ने इससे पहले कहा था कि ईडी ने कहा है कि केजरीवाल आरोपी नहीं हैं, तो फिर बार-बार समन क्यों भेजा जा रहा है.

 (For more news apart from ED Sent Sixth Summons To Arvind Kejriwal In Delhi Excise Policy Case News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM