New Delhi: दिल्ली में 27 वर्षीय सुरक्षा गार्ड की हत्या, अज्ञात व्यक्ति ने घोंपा चाकू

खबरे |

खबरे |

New Delhi: दिल्ली में 27 वर्षीय सुरक्षा गार्ड की हत्या, अज्ञात व्यक्ति ने घोंपा चाकू
Published : Apr 14, 2023, 1:20 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: 27-year-old security guard killed in Delhi, unknown person stabbed
New Delhi: 27-year-old security guard killed in Delhi, unknown person stabbed

पीड़ित वरूण सोनिया विहार का रहने वाला था।

New Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू घोंपकर 27 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी। पीड़ित वरूण सोनिया विहार का रहने वाला था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर वरूण नामक गार्ड के साथ यह वारदात हुई । वह गढ़ी मेंडू में अपनी बहन के घर जा रहा था और खजूरी चौक पर फल खरीदने गया था।

पुलिस के अनुसार खजूरी खास में रहने वाला 25 वर्षीय करण वहां से गुजर रहा था जिसे वरूण ने इशारा किया और बताया कि किसी ने उसे बर्फ काटने वाला चाकू घोंप दिया है। पुलिस के मुताबिक एक अच्छे नागरिक का फर्ज निभाते हुए करण उसे तुरंत भजनपुरा के पेंटाग्राम नर्सिंग होम ले गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस नर्सिंग होम पहुंची तब उसे पता चला कि वरूण के पेट पर चाकू से तीन बार वार किया गया है। उन्होंने बताया कि तब वरूण को सिविल लाइंस के ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी गयी जहां रात करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि पुराना वजीराबाद रोड पर वरूण पर कथित रूप से हमला दिन में तब किया गया जब वहां भीड़भाड़ होती है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और इस अपराध की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM