अध्यादेश के मुद्दे पर केजरीवाल ने डी राजा से की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

अध्यादेश के मुद्दे पर केजरीवाल ने डी राजा से की मुलाकात
Published : Jun 14, 2023, 5:03 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal meets D Raja on ordinance issue
Kejriwal meets D Raja on ordinance issue

राजा ने अध्यादेश के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया और कहा,...

New Delhi:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना से जुड़े केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में जिन प्रमुख मुददों पर चर्चा होगी उनमें अध्यादेश का यह विषय भी शामिल होगा।.

राजा ने अध्यादेश के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया और कहा, ‘‘यह मामला सिर्फ दिल्ली से जुड़ा नहीं है, ऐसा किसी भी अन्य राज्य सरकार के साथ हो सकता है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों ने भाजपा को पराजित किया। भाजपा चुनाव जीत नहीं सकती, इसलिए सरकार को पिछले दरवाजे से चलाना चाहती है।’’

गौरतलब है कि केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना पर एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था, जिसे आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था। शीर्ष अदालत ने 11 मई को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि मामलों को छोड़कर अन्य सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली की निर्वाचित सरकार को देने का निर्णय सुनाया था।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM