हरियाणा: NIA की विशेष अदालत ने गर्मख्याली आतंकवादी रिंदा के सहयोगियों की संपत्तियां कीं जब्त
हरियाणा: NIA की विशेष अदालत ने गर्मख्याली आतंकवादी रिंदा के सहयोगियों की संपत्तियां कीं जब्त
Published : Sep 14, 2023, 6:22 pm IST
Updated : Sep 14, 2023, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana: NIA special court seizes properties of associates of notorious terrorist Rinda
Haryana: NIA special court seizes properties of associates of notorious terrorist Rinda

एनआईए पहले भी कई आतंकवादियों से जुड़ी संपत्तियों को जब्त कर चुकी है और विभिन्न अदालतों में उनकी जब्ती की प्रक्रिया जारी है।

New Delhi: हरियाणा में एनआईए की एक अदालत ने आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण पर प्रहार की नयी रणनीति के तहत पाकिस्तान में रहने वाले “सूचीबद्ध गर्मख्याली आतंकवादी” हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के चार सहयोगियों की संपत्ति जब्त कर ली।

यह पहली बार है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादियों की संपत्तियों को इतनी सक्रियता दिखाते हुए गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की धारा 26 के तहत जब्त करने का अनुरोध किया है। 

आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए के प्रवक्ता ने कहा, “देश में आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने की एनआईए की रणनीति में संपत्तियों को जब्त करना एक नया हथियार बन गया है। एनआईए ने आतंकवादी संगठनों के साथ-साथ उनके सदस्यों और सहयोगियों के वित्तीय संसाधनों पर प्रहार करने के लिए यह रणनीति अपनाई है।”

एनआईए पहले भी कई आतंकवादियों से जुड़ी संपत्तियों को जब्त कर चुकी है और विभिन्न अदालतों में उनकी जब्ती की प्रक्रिया जारी है।

मौजूदा मामले में, एनआईए की विशेष अदालत ने आतंकवाद-रोधी एजेंसी के आवेदन को मंजूरी दे दी जिसमें संपत्ति को जब्त करने की मांग की गई थी। इस संपत्ति में 7.80 लाख रुपये नकद और एक बड़ी कार शामिल है, जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने कथित तौर पर देश भर में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और मादक पदार्थों की आपूर्ति के लिए किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM