दक्षिणी दिल्ली में मैनहोल के अंदर जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

दक्षिणी दिल्ली में मैनहोल के अंदर जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
Published : Sep 14, 2023, 11:54 am IST
Updated : Sep 14, 2023, 11:54 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मैनहोल के अंदर दो लोग मृत मिले।

New Delhi: दक्षिण दिल्ली के सूर्या होटल के पास बुधवार को मैनहोल में केबल चोरी करने के लिए उतरे दो लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को बुधवार सुबह जावेद नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचित किया कि मथुरा रोड पर सूर्या होटल ट्रैफिक सिग्नल के पास एक मैनहोल के अंदर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं हैं।.

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मैनहोल के अंदर दो लोग मृत मिले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक मृतक की पहचान जामिया नगर के बटला हाउस निवासी सलीम के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि सलीम का आपराधिक रिकॉर्ड था और उस पर कम से कम 12 आपराधिक मामले दर्ज थे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की मौत मैनहोल के अंदर जहरीली गैस से हुई। उन्होंने कहा कि दोनों शवों को एम्स के शवगृह में रखा गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM