New Delhi : भाजपा अध्यक्ष नड्डा करेंगे कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा

खबरे |

खबरे |

New Delhi : भाजपा अध्यक्ष नड्डा करेंगे कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा
Published : Dec 14, 2022, 1:21 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: BJP President Nadda will visit Karnataka and Telangana
New Delhi: BJP President Nadda will visit Karnataka and Telangana

नड्डा कर्नाटक में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वह तेलंगाना के करीमनगर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे

New Delhi :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा  गुरूवार को कर्नाटक और तेलंगाना का एक दिवसीय दौरा करेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा दक्षिणी राज्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, इस लिहाज से उनके इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि नड्डा कर्नाटक में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वह तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के विकल्प के रूप में भाजपा खुद को पेश कर रही है। हाल के दिनों में हुए उपचुनावों में उसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में भी उभरी है। पिछले दिनों तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति किया गया है।

कर्नाटक में भाजपा सत्ता में है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस वहां भाजपा को सत्ता से बेदखल कर फिर से सत्ता में वापसी के लिए अभियान चला रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM