मान का सरकारी विमान इस्तेमाल करने के लिए उन्हें अपने साथ रखते हैं केजरीवाल: सीतारमण

खबरे |

खबरे |

मान का सरकारी विमान इस्तेमाल करने के लिए उन्हें अपने साथ रखते हैं केजरीवाल: सीतारमण
Published : Jun 15, 2023, 12:25 pm IST
Updated : Jun 15, 2023, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सीतारमण ने आरोप लगाया, ''गरीबों के कल्याण में इस्तेमाल होने वाला पैसा केजरीवाल के लिए शीश महल बनाने पर खर्च किया गया है।”

New Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान को देशभर में यात्रा के दौरान अपने साथ रखते हैं, ताकि वह मान के सरकारी विमान का इस्तेमाल कर सकें। दिल्ली भाजपा के 'सर्व समाज सम्मेलन' को संबोधित करते हुए सीतारमण ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में उभरा है और आने वाले वर्षों में भी ऐसा ही रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन पर गरीबों के कल्याण में लगने वाले पैसे का इस्तेमाल कर खुद के लिए शीश महल बनवाने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा केजरीवाल को घेरने की कोशिश कर रही है।

केजरीवाल सरकार या आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। सीतारमण ने आरोप लगाया, ''गरीबों के कल्याण में इस्तेमाल होने वाला पैसा केजरीवाल के लिए शीश महल बनाने पर खर्च किया गया है।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM